25 Nov 2026, Wed

मानसून सत्र जारी या समाप्त, शीत सत्र के नोटिफिकेशन में देरी पर उठे सवाल

नई दिल्ली

आज 25 नवंबर 2026 है. आमतौर पर इस तारीख तक संसद के शीत सत्र की चर्चा तेज हो जाती है. बीते साल 2025 में एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक शीत सत्र का आयोजन हुआ था. इस दौरान सदन की कुल 15 बैठके हुई थीं. लेकिन, इस बार मामला पूरी तरह उलझता दिख रहा है. इस सत्र की घोषणा नवंबर 2025 के पहले हफ्ते में हो गई थी. लेकिन, इस बार अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है. दूसरी तरफ आधिकारिक तौर पर बीता मानसून सत्र भी अभी तक खत्म नहीं हुआ है. मानसून सत्र के तहत दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित है लेकिन सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ है. यानी आधिकारिक तौर पर अभी भी मानसून सत्र चल रहा है. वैसे संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित हुए 100 दिन से अधिक का समय बीत चुका है. 13 अगस्त 2026 को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। 

सदन की कार्यवाही के क्या हैं नियम
भारतीय संविधान के मुताबिक दो सत्रों के बीच अ
धिकतम 180 दिन का अंतराल हो सकता है. यानी कोई भी सरकार इससे अधिक दिनों तक संसद का सत्र नहीं टाल सकती है. मौजूदा वक्त में मामला थोड़ा उलझाऊ है अभी तक मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ है. ऐसे में पूरी संभावना है कि सरकार मानसून सत्र को ही जारी रखे और इस दौरान कोई विशेष सत्र बुला लिया जाए. यानी इस बार शीत सत्र की गुंजाइश नहीं दिख रही है। 

4 बार नहीं हुआ शीत सत्र
संसद का सत्र बुलाने का अधिकार सरकार के पास है. सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति कार्यालय से लोकसभा और राज्यसभा का सत्र बुलाने का आदेश जारी होता है. इसको लेकर केवल एक ही व्यवस्था है कि दो संसद सत्रों के बीच 180 दिन से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए. लेकिन, शीत सत्र बुलाना या न बुलाना सरकार का अधिकार और विवेक पर निर्भर करता है. हालांकि, परंपरा यह रही है कि करीब-करीब हर साल शीत सत्र का आयोजन होता रहा है. द हिंदू अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक इतिहास में केवल चार बार संसद के शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ है. पहली बार इमर्जेंसी के दौरान एक साल शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ था. इसके बाद दो बार ऐसी स्थिति बनी जब लोकसभा चुनाव चल रहा था. इस कारण शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ है. फिर एक बार कोविड के दौरान शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ। 

पढ़ें   यूपी के स्कूलों में शिक्षा का स्तर परखेगी योगी सरकार, निपुण विद्यालय आकलन की तैयारियां तेज

बीते 5 शीत सत्र की अवधि

वर्ष शुरुआत की तारीख समाप्ति की तारीख
2025 1 दिसंबर 2025 19 दिसंबर, 2025
2024 4 दिसंबर, 2024 20 दिसंबर, 2024
2023 4 दिसंबर, 2023 21 दिसंबर, 2023
2022 7 दिसंबर, 2022 23 दिसंबर, 2022
2021 29 दिसंबर, 2021 22 दिसंबर, 2021

कब-कब शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ

  • 1975 में इमर्जेंसी के दौरान शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ. उस साल 21 जुलाई से 7 अगस्त तक मानसून सत्र चला था. इसके बाद अगली बार संसद 5 जनवरी 1976 को बैठी थी.
  • 1979 में लोकसभा भंग कर दिए जाने की वजह से शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ. उस साल छठी लोकसभा को समय से पहले 22 अगस्त 1979 को भंग कर दिया गया था. उस साल शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ.
  • 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की वजह से शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ. 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी.
  • 2020 में कोविड महामारी की वजह से शीत सत्र का आयोजन नहीं हुआ. उस साल सरकार ने शीत सत्र के विधायी कार्यों को बजट सत्र के साथ मिला दिया था.

क्या कहता है संविधान का अनुच्छेद 85

संविधान के अनुच्छेद 85 के तहत साल में तीन बार संसद सत्र यानी बजट, मानसून और शीत सत्र की कोई अलग से चर्चा नहीं है. बल्कि इन तीनों सत्रों का आयोजन एक परंपरा के मुताबिक होता है. संविधान केवल इतना कहता है कि संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम 180 दिनों का अंतराल हो सकता है. यानी इससे कम अंतराल पर संसद सत्र बुलाना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। 

पढ़ें   तीन राज्यों के दौरे पर PM मोदी, 34,470 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

क्या हैं मौजूदा राजनीतिक हालात

इस वक्त के राजनीतिक हालात को देखते हुए अब शीत सत्र की संभावना नहीं दिख रही है. बल्कि सरकार जरूरी विधायी कार्यों को विशेष सत्र में सामायोजित कर सकती है. सरकार ने मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया है. ऐसी रिपोर्ट है कि सरकार इसी सत्र के तहत विशेष सत्र का आयोजन कर महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को पास करवाने की योजना पर काम कर रही है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबित बीजेपी इस विधेयक के लिए लोकसभा में बहुमत जुटाने की रणनीति पर काम कर रही है. वह एनसीपी शरद गुट के आठ सांसदों को साधने में जुटी है. दूसरी तरफ शरद गुट ने इस विधेयक के समर्थन के बदले शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले की महाराष्ट्र की सीएम बनाने की मांग रखी है. अब देखना है कि एनसीपी शरद गुट और भाजपा के बीच क्या खिचड़ी पकती है. लेकिन, तमाम मीडिया रिपोर्ट यह कह रहे हैं कि अगर भाजपा विधेयक के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटा लेती है तो वह कभी भी विशेष सत्र बुला सकती है. यह विशेष सत्र मानसून सत्र का हिस्सा हो सकता है क्योंकि अभी तक मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ है। 

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *