25 Nov 2026, Wed

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली के अफेयर की चर्चा तेज, उम्र में 10 साल छोटी हैं एक्ट्रेस

मुंबई 

कपूर खानदान के चिराग अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं. कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस साहिबा बाली संग सामने आई उनकी नई तस्वीर ने उनकी डेटिंग की खबरों हवा दे दी है। दरअसल, साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर अर्जुन कपूर संग एक सेल्फी फोटो शेयर की है. दोनों हंसते-मुस्कुराते हुए कैमरे में देखकर पोज देते हुए नजर आए। दोनों ने अपने सिर को ढका हुआ है. अर्जुन संग तस्वीर शेयर करते हुए साहिबा ने गुरुपर्व की बधाई भी दी। अर्जुन कपूर को फोटो में टैग करते हुए साहिबा बाली ने कैप्शन में लिखा- मैंने उनका (अर्जुन का) भी आधा प्रसाद खा लिया. दोनों को एक बार फिर साथ देखकर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।        

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों रिश्ते में हैं और अपने रिलेशनशिप को सॉफ्ट लॉन्च कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन और साहिबा के अफेयर के चर्चे हो चुके हैं. दरअसल, इस साल की शुरुआत में अर्जुन लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दिखाई दिए थे. वो भारत बनाम इंग्लैंड का वनडे मैच देखने पहुंचे थे. इस दौरान अर्जुन के साथ साहिबा बाली भी दिखी थीं। अर्जुन और साहिबा को जब फैंस ने एक साथ मैच एन्जॉय करते हुए देखा तो हर तरफ उनकी डेटिंग की खबरें छा गई थीं। 
मगर बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साहिबा ने अर्जुन संग डेटिंग की खबरों को गलत बताया था। बता दें कि अर्जुन और साहिबा की उम्र में 10 साल का अंतर है. अर्जुन 41 साल के है, जबकि साहिबा की उम्र 31 साल है. मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन वाकई में साहिबा को डेट कर रहे हैं या नहीं…ये तो अब वही बता सकते हैं. 

Share
पढ़ें   Samantha Ruth Prabhu Baby Boy: 39 की उम्र में एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, मां बनने की खबर चर्चा में

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *