11 Mar 2026, Wed
Breaking

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर होगा स्लोगन प्रतियोगिता, 1 जनवरी से इस वेबसाइट में करा सकते हो ऑनलाइन पंजीयन

फ़ाइल फ़ोटो CM बघेल

भूपेश टांडिया

29 दिसम्बर2020

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर स्लोगन प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 01 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://jansampark.cg.gov.in/, http://dprcg.gov.in में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

स्लोगन स्व-लिखित होना चाहिए। नकल या कही और से लिए गए स्लोगन में किसी भी विवाद के मामले में प्रतिभागी जिम्मेदार होंगे। स्लोगन की वर्ण संख्या 250 निर्धारित है। स्लोगन की भाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं इंग्लिश होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित स्लोगन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु किया जा सकेगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट एवं 100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Share
पढ़ें   जेपी नड्डा की जगह कौन बनेगा BJP का नया अध्यक्ष? : संगठन बदलाव पर मंथन, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर और शिवराज सिंह के नाम चर्चा में

 

 

 

 

 

You Missed