7 Mar 2026, Sat

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राजिम पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 5 जनवरी 2021

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद टी आर कंवर के मार्गदर्शन में थाना राजिम में धारा 420,34 भादवि के मामले में प्रार्थी यशवंत साहू निवासी गोबरा नवापारा द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया आरोपी घनश्याम दास मानिकपुरी व अन्य साथी के साथ प्राइवेट सेक्टर में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से कुल 1,84,000 रुपए लेकर धोखाधड़ी करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था आरोपी को तलाश किया जा रहा था इसी दौरान थाना प्रभारी प्रभारी व साइबर टीम द्वारा टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी घनश्याम दास मानिकपुरी पिता मोहन दास मानिकपुरी उम्र 25 साल साकीन सोनडोंगरी हाल चिल्हाटी सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया विवेचना एवं आरोपी के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल सहायक उप निरीक्षक छबील टांडेकर आरक्षक क्रमांक 373 राकेश टंडन आरक्षक क्रमांक 455 तुलसी निषाद आर सतीष यादव साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने करम परब 2025 में भाग लेकर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को किया सम्मानित, करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की की कामना

 

 

 

 

 

You Missed