8 Mar 2026, Sun
Breaking

तांडव वेब सीरीज का पोस्टर जलाकर बलरामपुर में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा विरोध..बॉलीवुड के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

घनश्याम सोनी

तांडव वेब सीरीज पर मचा तांडव पूरे भारत में देखने को मिल रहा है बलरामपुर में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने तांडव वेब सीरीज का पोस्टर चलाया और कड़ी आपत्ति जताते हुए बॉलीवुड के खिलाफ उन्होंने मुर्दाबाद के नारे लगाए.

बलरामपुर में हिंदू युवा मंच संगठन के जिला अध्यक्ष निखिल गुप्ता के नेतृत्व में तांडव वेब सीरीज का पोस्टर कुसमी शिव चौक में जलाया गया.. यहां एकत्रित हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और साथ ही साथ उन्होंने यह मांग की है कि हिंदू देवी देवताओं को लेकर के आपत्तिजनक और अपमानजनक वेब सीरीज और फिल्म बनाने वाले निर्देशको के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Share
पढ़ें   कोरबा में खनिजों की दौलत से बदलेगा सड़कों का हाल : 143 करोड़ की सौगात से गांव-शहर जुड़ेंगे नए रास्तों से, जनता को मिलेगी सीधी सुविधा

 

 

 

 

 

You Missed