9 Mar 2026, Mon
Breaking

राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने छत्तीसगढ़ से मांग, CM भूपेश बघेल के प्रस्ताव पर सभी जिलाध्यक्षों ने भरी हामी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 फरवरी 2021

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल गांधी के नाम पर प्रस्ताव किया है ।सीएम भूपेश बघेल इसके प्रस्तावक बने हैं और कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों ने इस पर हामी भरी है । साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने भी इस पर हामी भरी है ।

आपको बता दें कि लंबे समय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मांग करते रहे हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राहुल गांधी को दी जाए । साथ ही प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया भी राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग लगातार करते रहे हैं । आज प्रदेश के छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके नाम पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है ।

Share
पढ़ें   कवर्धा BJP ऑफिस में अटल जयंती पर छाया चित्र प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया उद्घाटन – बोले “अटल के विचार आज भी युवाओं की सबसे बड़ी ताकत”

 

 

 

 

 

You Missed