8 Mar 2026, Sun

बजट सत्र का दूसरा दिन : वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे CM भूपेश, स्थगन प्रस्ताव ला सकती है बीजेपी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 फरवरी 2021

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र का आज दूसरा दिन है । सत्र के दूसरे दिन आज वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपुरक़ बजट सीएम भूपेश पेश करेंगे । आज दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी ।

चार पूर्व विधायकों को भी शाब्दिक श्रद्धांजलि पेश करेगी। वहीं भाजपा पहले ही दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसकी वजह से सदन में हंगामे के आसार बढ़े हुए हैं।

 बजट सत्र के दूसरे दिन कार्रवाई के शुरुआत में ही दिवंगत पूर्व विधायकों ओमप्रकाश राठिया, डॉ. भानुप्रताप गुप्ता, लक्ष्मण राम और रोशनलाल के निधन का उल्लेख कर श्रद्धांजलि दी जानी है। परंपरा के मुताबिक श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित होगी। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगेे। अनुपूरक बजट पर चर्चा बाद में होगी। इस बीच प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक सदन में जोरशोर से यह मामला उठाने वाले हैं। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण पूरा हो चुका है। संसदीय कार्यमंत्री ने कृतज्ञता प्रस्ताव पेश कर दिया है। अब 25 और 26 फरवरी को कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक चलना है।

अब तक 2455 सवाल

विधानसभा में विधायकों के प्रश्नाें के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम तक विधायकों ने 2455 प्रश्न पूछे हैं। इनमें से 1317 तारांकित प्रश्न हैं और 1138 अतारांकित प्रश्न। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायकों ने भी बड़ी संख्या में प्रश्न लगाए हैं। प्रश्न पूछने का सिलसिला अगले कुछ दिन जारी रहे ।

पढ़ें   BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले...रायपुर CMHO को हटाया गया...कई जिलों के CMHO बदले गए

1 मार्च को पेश होगा बजट

आपको बता दे कि 1 मार्च को सीएम भूपेश बघेल बतौर वित्तमंत्री बजट पेश करेंगे । कांग्रेस के इस कार्यकाल का यह तीसरा बजट होगा जिसे सीएम बघेल पेश करेंगे ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed