11 Mar 2026, Wed
Breaking

खतरा अभी टला नहीं है : महासमुंद में जिला प्रशासन ने दिखाई सख्ती, कोरोना के गाइडलाइन के पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई

गोपीकृष्ण साहू

महासमुंद, 26 फरवरी 2021

 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट स्थिति में आ गई है। प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को कड़ाई से पालन करने शासन निर्देश जारी कर दिया है। खासकर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसलिए घर से निकलने से पहले मास्क अनिवार्य रूप से लगा कर निकले अन्यथा शहर पहुंचते ही आपको फाइन चुकाना पड़ेगा।

शासन के निर्देश के अनुसार, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा लगातार समझाया जा रहा है कि व्यापारियों, ग्राहकों व अन्य लोगों को मास्क पहनने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करना है। लेकिन लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी पालन कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद फिर से कड़ाई की जरूरत महसूस की जाने लगी है। अभी तक शहर में बिना मास्क लोग बाजार में पहुंच रहे हैं।

वाहन चालकों में भी यही लापरवाही देखी जा रही है। भीड़ वाले इलाकों में भी लोग बेखौफ आ-जा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना ही है। दरअसल, टीकाकरण के बाद से लोगों में बेपरवाही बढ़ी है। मरीज मिलने की संख्या घटने के साथ ही लोगों ने यह मानकर सावधानी बरतनी बंद कर दी कि कोरोना का खतरा टल गया है। यह भारी पड़ सकती है। पहले प्रशासन ने मास्क की अनिवार्यता के लिए अभियान चलाया जाता था। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कारवाई भी की जाती थी, जुर्माना किया जाता था। लेकिन कुछ माह से कार्रवाई बंद है, जिससे लोग बेखौफ हो गए हैं।

पढ़ें   चिटफण्ड कंपनियों की 127 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्की, नीलामी का न्यायालय ने दिया अंतिम आदेश;अब तक 45 हजार 593 निवेशकों को 33 करोड़ 50 लाख रूपये़ की वापसी, पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कानून व्यवस्था की समीक्षा

महासमुंद शहर में भी नेहरू चौक में पुलिस प्रशासन लापरवाही करते हुए लोगों पर चालानी कार्यवाही करते हुए नजर आ रही है

Share

 

 

 

 

 

You Missed