7 Mar 2026, Sat

हाईवोल्टेज ड्रामा,बलरामपुर में उसवक्त मचा हड़कंप जब एक युवक चढ़ गया बिजली के खंभे पर और करने लगा ड्रामा… फिर हुआ ये..इलाके की बिजली भी रही गुल

घनश्याम सोनी

बलरामपुर 5 मार्च 2021

 

बलरामपुर जिला मुख्यालय में आज एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया…दरअसल एक युवक 1100kv के पोल पर चढ़कर घण्टो तक ड्रामा करता रहा..गनीमत रही समय रहते स्थानीय लोगों ने तार से धारा प्रवाह बंद करवाया और पुलिस की मदद से युवक को सकुशल नीचे उतारा गया.

दरअसल मुख्यालय बलरामपुर में पुराने कलेक्ट्रेट परिसर के पास एक युवक अचानक बिजली के पोल पर चढ़ने लगा…जिसके बाद यहां हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी..जानकारी यह भी है कि युवक नशे में धुत था… युवक ने 1100kv के खंभे पर चढ़कर घंटो तक ड्रामा करता रहा…जिससे इलाके की बिजली भी गुल रही.. हालांकी काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारा गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली..बताया जा रहा है युवक घरेलू समस्या से परेशान था..युवक का नाम प्रताप है और वह जिला मुख्यालय का ही रहने वाला है.

Share
पढ़ें   भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर में नहर से मिला 44 वर्षीय सतीश प्रसाद का शव, इलाके में सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस