11 Mar 2026, Wed
Breaking

बठेना ब्रेकिंग : CM भूपेश पहुँचे गाँव बठेना, मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ परिवारवालों को दी 5 लाख की राशि

मुकेश सेब

रायपुर, 11 मार्च 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम बठेना पहुंचे। उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एस.पी. श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान रायपुर में iNaComMM 2023 की भव्य शुरूआत

 

 

 

 

 

You Missed