बस्तर दौरा : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बस्तर दौरा, गृह मंत्री ने माता दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर किया प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना

Latest रायपुर

भूपेश टांडिया

रायपुर, 16 मार्च 2021

 

 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एक दिवसीय दौरे पर आज दंतेवाड़ा गए थे।
प्रवास के दौरान उन्होंने सीएएफ केम्प में जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जवानों ने बताया कि केम्प में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही है। यहां मनोरंजन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। मंत्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री साहू ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान का सार्थक परिणाम आ रहा है। अभियान से प्रेरित होकर अधिकांश नक्सली मूल धारा में लौट रहे हैं।

प्रवास के दौरान उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक दन्तेवाड़ा देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा, पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छबिंद्र कर्मा, कमिश्नर बस्तर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी पी. सुन्दर राज, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री साहू के साथ दंतेवाड़ा प्रवास में SDG नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा व DIG नक्सल ऑपरेशन बी.एस. ध्रुव भी थे।

Share
पढ़ें   हड़ताल होगी खत्म? : हड़ताल में गए फेडरेशन की अहम बैठक आज, लिया जा सकता है कोई बड़ा फैसला, कल CM भूपेश बघेल ने हड़ताल खत्म करने की थी अपील