22 Oct 2026, Thu
Breaking

CG में हॉस्टल में छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म : विभाग में मचे हड़कंप के बाद कलेक्टर ने किया अधीक्षिका को निलंबित, जांच के लिए टीम गठित

कोरबा, 07 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा बालिका हॉस्टल में रहकर 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जब हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती रात्रि को मिली तो उन्होंने छात्रा के कमरे में जाकर बच्चे के बारे में पूछा। पूछने पर छात्रा ने अपनी संतान होने से इंकार कर दिया। हॉस्टल प्रबंधन की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर जब उनसे पूछा गया तो छात्रा की मां ने बताया कि, उन्हें भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी।

विभाग में मचा हड़कंप

हॉस्टल में रह रही नाबालिग छात्रा के मां बन जाने की खबर से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक नाबालिग छात्रा ने अपना बच्चा होना स्वीकार नहीं किया है।

सुबह इस मामले की जानकारी के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने छात्रावास अधीक्षिका जय कुमारी रात्रे को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया।

वहीं इस मामले में कलेक्टर ने टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है। DMC मनोज पांडेय ने बताया कि 3 जनवरी को छात्रावास में बच्चों का मेडिकल चेकअप भी हुआ था, जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने नही आई। डीएमसी मनोज पांडेय ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में छात्रा के गर्मी छुट्टी में गांव जाने की बात सामने आयी है। उन्होने छात्रा के गर्मी छुट्टी में गांव में रहने के दौरान उसके गर्भवती होने की आशंका जतायी है। फिलहाल कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अब मां बनने वाली नाबालिग छात्रा से पूछताछ के बाद ही इस पूरे घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Share
पढ़ें   सूरजपुर में बड़ा हादसा: मित्तल कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

 

 

 

 

 

You Missed