7 Mar 2026, Sat

BREAKING BALRAMPUR : लावारिश अवस्था में एक व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में, शव की पहचान अज्ञात

 

घनश्याम सोनी

बलरामपुर 20 मार्च 2021

 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक के बाद एक आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं।
जिले में एक बार फिर से लावारिश अवस्था मे लाश बरामद किया गया है।
कल हॉस्टल सहायक कार्यकर्ता की भी इसी तरह से खेत में नग्न अवस्था में लाश मिला था हालांकि पुलिस कर्मियों ने उस मामले को सुलझा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन आज फिर से एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है। हालांकि यह कौन है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पायी है।

पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट का है जहां के जंगल मे यह लाश मिली है।

पुलिसकर्मी है मौके पर मौजूद

आशंका यह भी जताई जा रही है इसकी मौत पिछले 24 घंटे पहले ही हुई होगी फिलहाल मौके पर पुलिसकर्मी वहां घटना स्थल पर मौजूद हैं, और लाश की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Share
पढ़ें   आदिवासी नृत्य महोत्सव : राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव के लिए महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे को संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने किया आमंत्रित...28 तारीख को शुरू होगा राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव

 

 

 

 

 

You Missed