11 Mar 2026, Wed
Breaking

“पारदर्शिता लाओ या पीएससी में ताला लगाओ” के नारों के साथ कसडोल महाविद्यालय में भी BJYM के कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

खोमन साहू

रायपुर 20 मार्च 2021

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में हो रहे घोटाले एवँ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसे कुकृत्यों के विरोध में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के आव्हान पर 10 सूत्रीय मांगो के साथ तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु के निर्देश पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कसडोल नागेश साहू व जिला सहकोषाध्यक्ष भाजयुमो गणेश साहू के नेतृत्व में कसडोल मंडल में 3 दिवसीय युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

इस हस्ताक्षर अभियान में भाजयुमो कसडोल मंडल से सूजे साहू जिला कार्यकारणी भाजयुमो, कमलदिप श्रीवास, हरिकांत साहू, लक्ष्मण मिश्रा, सुंदर साहू, ललित श्रीवास, गौरीशंकर सेन, बल्लू साहू, गिरजाशंकर विश्वकर्मा, लियास प्रेमी, राजेन्द्र साहू, रामकुमार घृतलहरे सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   रायपुर में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में बचपन के दोस्तों ने की युवक की बेरहमी से हत्या, शव को बोरी में भरकर खदान में फेंका – 7 दिन में 6 मर्डर से दहली राजधानी

 

 

 

 

 

You Missed