12 Mar 2026, Thu
Breaking

कोरोना का कहर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की हुई कोरोना से मौत, मीडिया24 न्यूज़ की अपील – आप भी मास्क व सेनेटाइजर का करें उपयोग

प्रमोद मिश्रा

गरियाबंद/रायपुर, 10 अप्रैल 2021

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े काफी डराने वाले आने लगे है । लगातार मौत की संख्या में वृद्धि हो रही है । आपको बताते चले कि कल भी 11447 केस कोरोना के मिले है साथ ही 63 लोगों की जान कोरोना के चलते गई है ।  छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ग्राम दुल्ला का कोरोना के चलते निधन हो गया । जानकारी के अनुसार, वे आदिवासी समाज में सरपंच पद पर थे। महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया ।

बताया जा रहा है राजीव ठाकुर कांग्रेस में सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे थे। वे कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। बीती देर रात गरियाबंद अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन से समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

मीडिया24 न्यूज़ आपसे अपील करता है कि आप भी सतर्क रहें सुरक्षित रहे और मास्क के साथ सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करें ।

Share
पढ़ें   कैबिनेट बैठक LIVE : कैबिनेट की बैठक में क्या लिए गए निर्णय, क्या ट्रांसफर पर खुला बैन?, DA को लेकर क्या हुआ फैसला?, देखें लाइव

 

 

 

 

 

You Missed