10 Mar 2026, Tue
Breaking

कोरोना उपचार की दरें : निजी अस्पतालों में कोरोना के ईलाज के लिए निर्धारित हुआ दर, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान योजना के तहत भी होगा इलाज

भूपेश टांडिया

रायपुर 14 अप्रैल 2021

राज्य शासन द्वारा कोविड उपचार की अनुमति प्राप्त प्राइवेट अस्पताल जो कि डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत भी है, ऐसे समस्त अस्पतालों में कोविड उपचार की दर संबंधी आदेष जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल जारी आदेष के अनुसार इस योजना के तहत प्रतिदिन के मान से जनरल वॉर्ड हेतु- रू 2000 , एच डी यू (ऑक्सीजन के साथ) 5500 रूप्ये,आईसीयू (बिना वेंटिलेटर के) रू 7000 और आईसीयू (वेंटिलेटर के साथ)- रू 9000 रूपये निर्धारित किए गए हैं। आरटी पी सी आर की दर 550 रखी गई है। उपरोक्त पैकेज दर की परिभाषा एबी – पीएमजेवाई 2.0 गाइडलाइन के अनुसार होगी। सीटी स्कैन की दजांच पर विषेष परिस्थिति में प्रतिबंध हटाया जाता है जिससे कोविड 19 महामारी के दौरान भर्ती मरीज को इसकी सुविधा मिल सके।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व विभाग ने 12 अप्रैल को निजी अस्पतालों में उक्त योजनाओं के तहत पंजीकृत लोगों के लिए 20 प्रतिषत बिस्तर आरक्षित करने के आदेष जारी किए थे।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'मन की बात'...CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल...रायपुर के आज से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed