10 Mar 2026, Tue
Breaking

रेडियो वार्ता : क्या आप भी पूछना चाहते हैं मंत्री से सवाल ? पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

फ़ाइल फ़ोटो स्वास्थ्य मंत्री

भूपेश टांडिया

रायपुर. 24 अप्रैल 2021

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ की 25 अप्रैल को 39वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। वे कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर, उड़ीसा और महासमुंद के प्रवास पर...संविधान के 75 वर्ष पर रायपुर में प्रदर्शनी की शुरुआत...मंत्री खुशवंत साहेब का सक्ती जिला प्रवास...मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहेंगी GPM जिले के दौरे पर...CONGRESS प्रदेश प्रभारी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed