7 Mar 2026, Sat

सराहनीय : प्रदेश NSUI के महासचिव व पार्षद निखिलकांत साहू के द्वारा महासमुंद में कोविड-19 के मरीजों के लिए शुरू किया गया ऑक्सीजन युक्त AMBULANCE

केशव साहू

महासमुंद 1 मई

NSUI_का_सेवा_रथ महासमुंद में कोविड मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था निखिलकांत साहू छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ,एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ,देवेन्द्र यादव विधायक,प्रभारी विशाल चौधरी व प्रदेशअध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन मे प्रदेश एन.एस.यू.आई के महासचिव महासमुंद के पार्षद निखिलकांत साहू के द्वारा महासमुंद में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पताल पहुंचाने ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस शुरू कि गई।

निखिलकांत साहू ने जिलाप्रशासन एव स्वास्थ्य विभाग से सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त किया है। मरीजों हो रही असुविधा को देखते हुए सेवा रथ चलाने का निर्णय लिया गया लॉकडाउन के चलते हैं शहर में किसी भी प्रकार का आवागमन के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं है जिससे मरीजों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सेवा रथ एबुलेंस का उद्देश कोविड से संबंधित मरीजों को अस्पताल पहुंचाना व घर छोड़ना है
निखिलकांत ने कहा कि जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो उनके लिए एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था भी रखी गई है इस अवसर पर जिलाध्यक्ष nsui शाहबाज़ राजवनी,मनोज साहू फार्मेसिस्ट जिला अस्पताल, दामू साहू,रत्नेश साहू ,विशाल मिश्रा,शुभम चंद्रकार उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सांसदों से रात्रि भोज पर मुलाकात: छत्तीसगढ़ के विकास, केंद्र की योजनाओं और नक्सल क्षेत्र में बदलाव पर हुई खुलकर चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed