11 Mar 2026, Wed
Breaking

निधन : नहीं रही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.बृजलाल वर्मा की धर्मपत्नी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने प्रकट की अपनी संवेदना

 

भूपेश टांडिया 

रायपुर 14 मई 2021

भारत सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. बृजलाल वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती निरेन्द्री वर्मा का निधन हो गया है.
जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे बृजलाल वर्मा जी का जन्म बलौदाबाजार जिले के पलारी (गृहग्राम) में हुआ था। वे वर्ष 1977 से 1979 तक भारत सरकार में उद्योग एवं संचार विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने श्रीमती निरेन्द्री वर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बृजलाल वर्मा की धर्मपत्नी पूज्यनीया बड़ी माँ श्रीमती निरेन्द्री वर्मा के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ. परमपिता उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें, विनम्र श्रद्धाजंलि!”

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार कलेक्टर के एल चाैहान हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित, स्वीप रैली के तहत पहली बार 51 ट्रैक्टरों के साथ 25 किलोमीटर की निकाली गई ट्रैक्टर रैली

 

 

 

 

 

You Missed