10 Mar 2026, Tue
Breaking

रिजल्ट ब्रेकिंग : आज जारी होंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट, पढ़ें कैसे देख पाएंगे रिजल्ट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 मई 2021

छत्तीसगढ़ के 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है । आज 10 वीं बोर्ड के परिणाम जारी किए जाएंगे ।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 मई को घोषित किया जाएगा। आज सुबह 11 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रो.वीके गोयल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में अपलोड किए जाएंगे। आपको बता दे कि इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी । इस बार नंबर असाइनमेंट के आधार पर दिए गए थे ।

Share
पढ़ें   रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक, प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप पर करा सकते हैं पंजीयन

 

 

 

 

 

You Missed