10 Mar 2026, Tue
Breaking

इस जिले में वायरोलॉजी लैब के लिए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, ऑक्सीजन प्लांट और सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने की है मांग

 

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 20 मई 2021

कांग्रेस नेता हरमेश चावड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में गरियाबंद जिला पिछड़ा हुआ है। कोरोना काल मे RTPCR जांच के लिए भी दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिससे जांच रिपोर्ट आने में देरी होती है जिसका सीधा असर मरीजो के इलाज पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में कलेक्टर निलेश क्षीरसागर और उनकी प्रशासनिक टीम के प्रयासों से कोरोना मरीजो के आंकड़ो में कमी देखी जा रही है लेकिन तीसरी वेव की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उसकी तैयारियों के लिए अभी से कमर कसने की जरूरत है। इसलिए आगामी दिनों में जिले के कोरोना मरीजों को कोई परेशानी ना हो, उनकी जांच और उपचार सही समय पर हो इसके लिए जिले में RTPCR जांच लैब, ऑक्सीजन प्लांट और सिटी स्कैन मशीन होना बहुत ही आवश्यक है।
चावड़ा ने ये भी बताया कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से भी सम्पर्क किया है। अधिकारियों ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। जिला कलेक्टर ने भी उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए स्वीकृति में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।अधिक जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता ने बताया कि यदि जिला अस्पताल में वायरोलॉजी लैब की सुविधा उपलब्ध होती है तो प्रतिदिन 2000 RTPCR जांच संभव हो जाएगी। जिससे जिलेवासियों को कोरोना जांच में बड़ी राहत मिलेगी और जांच के बाद उनका इलाज भी गरियाबंद जिला में त्वरित गति से हो सकेगा। और लोगो को परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।

Share
पढ़ें   बिलासपुर में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में बड़ी लापरवाही! बहतराई स्टेडियम में ड्यूटी पर तैनात जवानों को परोसे गए खाने में निकला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल

 

 

 

 

 

You Missed