8 Mar 2026, Sun
Breaking

कोरोना मुक्त अभियान : हम चले कोरोना मुक्त गाँव की ओर अभियान में ABVP कर रही ग्रामीण इलाकों में सेनिटाइजर का छिड़काव

डेस्क

 

अभनपुर, 22 मई 2021

कोरोना मुक्त गाँव की पहल करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज ग्राम पंचायत खोरपा में सैनिटाइजेशन छिड़काव का कार्य किया। ABVP के नगरमंत्री राधेश्याम साहू ने बताया कि पिछले 5 दिनों से ABVP अभनपुर इकाई के कार्यकर्ता अभनपुर क्षेत्र में सेनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं । अभनपुर शहर के प्रमुख स्थानों के बाद अब अभाविप अधिक कोरोना प्रभावित हुए गाँव में सेनिटाइजेशन की ओर बढ़ रही है। वहीं अभाविप के राकेश साहू ने कहा कि आज ग्राम पंचायत खोरपा में बिजली ऑफिस, सरकारी अस्पताल, आयुर्वेद औषधालय सहित पिछड़ी बस्तीयों में सैनिटाइजेर का छिड़काव किया, इस कार्य में होमेश पटेल, नरेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Share
पढ़ें   MORNING BREAKING : आज इन प्रमुख मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी करेगी भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, रायपुर में किया जाएगा चक्काजाम

 

 

 

 

 

You Missed