7 Mar 2026, Sat

अनुकरणीय पहल : नगर पालिका अध्यक्ष का अनुकरणीय पहल, जिला अस्पताल में कोविड मरीजों और स्टाफ सुविधा के लिए दिए वाटर कूलर

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद26 मई 2021

जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाने आए लोगों व अन्य मरीजों को अब गर्मी का सामना नही करना पड़ेगा इसके साथ ही अस्पताल के स्टाफ को भी अब गर्मी से राहत मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने अनुकरणीय पहल करते हुए जिला अस्पताल के मरीजों और स्टाफ के सुविधा के लिए चार कूलर और दो वाटर कूलर देने की घोषणा की है। एक दो दिन में इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले वैक्सीनेशन अभियान को लेकर नपा अध्यक्ष ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था इस दौरान वैक्सीन लगाने आए लोगों व अन्य मरीजों और अस्पताल में ड्युटी कर रहे स्टाफ  कर्मचारियों के कारण होने वाली परेशानी को उन्होने संज्ञान में लिया था। कुछ दिन बाद ही उन्होने अपने निधि से जिला अस्पताल के लिए चार कूलर और दो वाटर कूलर की व्यवस्था की है। मेमन ने बताया कि चार कूलर अस्पताल में लगा दिए गए है। वही एक दो दिन में वाटर कूलर भी लग जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजो और स्टाफ को गर्मी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए उनकी सुविधा के लिए चार कूलर उन्होने अपने निधि से प्रदान किए है। इसके अलावा शीतल पेय के लिए दो वाटर कूलर भी जिला अस्पताल को दिए है। इससे अब अस्पताल स्टाफ और मरीजो को राहत मिल सकेगी।

Share
पढ़ें   राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध : मदर्स प्राईड स्कूल प्रथम, लक्ष्मीनारायण कन्या विद्यालय द्वितीय और सालेम इंग्लिश स्कूल तृतीय स्थान पर, मुख्यमंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित

 

 

 

 

 

You Missed