9 Mar 2026, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ : शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, आज से विदेशी शराब दुकाने भी खुलेंगी, रात 10 बजे तक प्रदेश की सभी अंग्रेजी शराब दुकान ओपन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 जून 2021

प्रदेश की सभी विदेशी शराब दुकाने आज से खुलेंगी । आबकारी विभाग के विशेष सचिव ए. पी. त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दुकान खोलने की अनुमति दी है । आपको बताते चले कि प्रदेश में जब कोरोना संक्रमण में वृद्धि हुई थी तब 9 अप्रैल से अलग अलग जिलों में शराब दुकाने बंद कर दी गई थी । अंग्रेजी शराब दुकानों को सुबह 9 से रात 10 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है । आपको बताते चले कि सरकार ने पहले 10 मई से शराब की ऑनलाइन डिलीवरी शुरू की थी उसके बाद 26 मई से देशी शराब दुकानों को खोला गया था ।

Share
पढ़ें   गैंगस्टर अमन साहू को तेलीबांधा फायरिंग मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच आधी रात को लाया गया रायपुर, झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए अमन की आज कोर्ट में पेशी

 

 

 

 

 

You Missed