11 Mar 2026, Wed

ठेले में बाइक व सिलेंडर रखकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन, पेट्रोल पम्प तक किया पैदल मार्च

 

मुकेश सेन

पाटन 11 जून 2021

पाटन–ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा आज केंद्र सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज कांग्रेसियों ने सबसे पहले जनपद पंचायत के सामने स्वर्गीय शहीद विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद हाथ ठेला में बाइक व खाली सिलेंडर को रखकर विरोध जताया। इसके बाद यहां से पैदल मार्च निकालकर पाठक पेट्रोल पंप तक कांग्रेसी पैदल गए। इस दौरान लगातार कांग्रेसी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश महंगाई की मार झेल रही है।

 

ब्लॉक अध्यक्ष् महेंद्र वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष् मेहत्तर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष् भूपेंद्र कश्यप, ईश्वरी वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष् सुरेन्द्र गायकवाड़, सन्तोष वर्मा, केदार कश्यप, प्रशांत, नीरज, सहित अन्य मौजूद थे।

Share
पढ़ें   तबादलों वाला दिन : IAS, IPS अफसरों के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

 

 

 

 

 

You Missed