8 Mar 2026, Sun
Breaking

पार्षद वीणा सिन्हा के साथ सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा, पति की दीर्घायु के लिए किया कामना ,कथा श्रवण कर स्वस्थ जीवन के लिए मांगा आशीर्वाद

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी

मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड के थाना परिसर में स्थित विशाल बरगद वट वृक्ष पर गुरुवार को पार्षद वीणा सिन्हा के साथ सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पतियों की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी के पौधे में जल अर्पण कर सोलह सिंगार पहनकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा सत्यवान की प्रतिमा तथा पीतल की कलश बनाकर चावल माऊली केसर दीपक हल्दी रोली कच्चा सूत भीगा चना पुष्प फल धूप सुहाग सामग्री तथा सात प्रकार के अनाज का पकवान उपयोग कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की तथा वटवृक्ष की परिक्रमा कर कच्चे धागे से बांधा गया उसके बाद महिलाओं ने कथा का श्रवण किया कथा भगवान का आरती कर प्रसाद वितरण किया व्रत रखने वाली महिलाओं में पार्षद श्रीमती वीणा सिन्हा सहित टिकेश्वर कोसले रोशनी साहू गौरी साहू गायत्री साहू वेनुमति पटेल पुनेश्वरी साहू पिंकी देशमुख संध्या सोनी सहित बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share
पढ़ें   जिला प्रशासन की मर्मस्पर्शी पहल : लकवाग्रस्त कर्मी समारोह में नहीं आ सके, तो घर पहुंचकर सौंपा गया पेंशन आदेश, कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जरूरतमंद को मिली तत्काल मदद

 

 

 

 

 

You Missed