बीजेपी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पहुंचे सेवा सहकारी समिति, किसानों से किया मुलाक़ात

Latest छत्तीसगढ़ राजनीति

 

गिरीश शर्मा
खैरागढ़ राजनांदगांव, 16 जून 2021

 

 

 

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साल्हेवारा अंतर्गत ग्राम रामपुर मे जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष मधुसूदन यादव , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू के निर्देशनानुसार आज जिला किसान मोर्चा के महामन्त्री पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकर आज सल्हेवारा मण्डल के रामपुर सेवा सहकारी समिति पहुचकर किसानों से भेंट किया एवम कांग्रेस सरकार के किए गए वादा के खिलाफी की चर्चा किए रामपुर सोसाइटी में रामपुर, कोपरो, चोभर, भटली, कोसमरा, गेरुखदान, के किसान उपस्थित थे।

 

उन्होंने किसानो से चर्चा करते हुए कोरोना के भयँकर महामारी से आज हम लोग उबरे है उस भयंकर महामारी में सरकार कहा थी जब छत्तीसगढ़ के एक एक परिवार कोरोनावायरस के प्रकोप में था तब यह सरकार स्मार्ट कार्ड या राशन कार्ड से इलाज नही कर रहा था। जब एक एक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा की आवश्यकता थी तब सरकार की क्या व्यवस्था थी। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की बात करके कांग्रेस पार्टी सरकार में आई है और किसानों के साथ लगातार धोखा कर रही है। अभी खाद के लिए लाइन में किसान लगे है इसके बाद धान बेचने के किए टोकन के लिए लाइन में लगेंगे और फिर भुगतान के लिए।। जो सरकार आज किसानो को लाइन में लगाई है उस कांग्रेस सरकार को किसान अब की बार लाइन में लगायेगी। शराब बंदी की बात करके कोरोन कॉल में शराब घर घर पहुचाने वाली सरकार युवाओ और महिलाओं के साथ धोखा की है आज भूपेश सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसान साथी और ग्राम वासी ये सारे सवाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछती है।।

पढ़ें   पुलिस विभाग में तबादला : 11 ASP का हुआ तबादला, लोकेश देवांगन भेजे गए नारायणपुर से राजनांदगाँव, देखें पूरी लिस्ट

 

इस पूरे कार्यक्रम में मंडल अध्य्क्ष निजाम मण्डावी, वरिष्ठ नेता देव सिंह ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर महामन्त्री परासर ठाकरे, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विष्णु ठाकरे, किसान मोर्चा महामंत्री
कीर्तन पटेल, मण्डल पदाधिकारी तुलसी यादव,संतोष यादव, नन्हे राम पटेल, गंडई मंडल के।महामन्त्री दुजे वर्मा, छुईखदान मण्डल महामन्त्री प्रकाश जंघेल, युवा नेता अनुज साहू, रविशंकर मरकाम,बकरकट्ट सरपंच संतोष यादव, मनोज झरिया, रामलाल जंघेल, भुनेश्वर सेन अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share