6 Apr 2025, Sun 10:00:00 AM
Breaking

सूरजपुर:खेत में मिला दंपती का शव,करंट की चपेट में आने की आशंका

प्रमोद मिश्रा, सूरजपुर, 04 मई 2023

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बुधवार को दंपती का शव खेत में मिला है। पति-पत्नी दोनों सुबह फसल देखने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर में उनकी मौत का पता चला। अशंका है कि झटका मशीन से करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। दंपती ने मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगा रखी थी। मशीन खराब होने के कारण घरेलू कनेक्शन से तारों में करंट दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला रामानुज नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जगतपुर निवासी चैन प्रकाश (25) अपनी पत्नी संगीता (22) के साथ बुधवार को धान के खेत में फसल देखने और काम करने गए थे। दोपहर को एक ग्राीमण ने दोनों के शव खेत के पास पड़े हुए देखे। इस पर उसने गांव वालों को सूचना दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि चैन प्रकाश ने धान की फसल लगाई थी। उसने मवेशियों से फसल को बचाने के लिए झटका मशीन लगाकर खेत में पोल गाड़कर तार लगाए थे।

 

पहले पति फिर पत्नी आई चपेट में
यह भी पता चला है कि, झटका मशीन के खराब होने के कारण चैन प्रकाश ने तारों को घरेलू बिजली से कनेक्शन दिया था। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट की चपेट में पहले चैन प्रकाश आया और तार से चिपक गया। उसे बचाने की कोशिश में पत्नी संगीता भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से दोनों की मौत होना पाया गया है।

Share
पढ़ें   लोहारीडीह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : प्रशांत साहू की माता को दिया 10 लाख रुपये का चेक, मामले की निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed