12 Mar 2026, Thu
Breaking

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में रायपुर को मिला आठवां स्थान, संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने कहा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ाया है छत्तीसगढ़ का मान

भूपेश टांडिया

रायपुर 20 जून 2021

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुशासन में दूसरा स्थान मिला है , वहीं, रायपुर देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में आठवें स्थान पर है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 जारी किया गया है। इस रिपोर्ट बताया गया है कि, राज्य की राजधानियाँ भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं , ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 8वें सर्वश्रेष्ठ राजधानी में शामिल है।इतना ही नहीं रायपुर गुड गवर्नेंस के टॉप शहरों में भी शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशासन में रायपुर देश की राजधानियों में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर भोपाल और दिल्ली को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने कही …..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शासन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ ही योजनाओं और उनके समयबद्ध बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही ई गवर्नेन्स के माध्यम से पारदर्शिता और सहुलियत बढ़ाई गई है।
ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर स्कोर निर्धारित करने के लिए, चार मापदंडों का उपयोग किया गया था: जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, स्थिरता और नागरिकों की धारणा साथ ही शहरी नियोजन ,सेवाएं ,वित्त ,प्रौद्योगिकी एवं शहरों की शासन रैंकिंग समग्र शासन इन पांच मापदंडों का उपयोग गुणवत्ता के लिए किया गया ।

Share
पढ़ें   बैठक : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने किया यहाँ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, चुनाव की रणनीति व क्षेत्रीय स्तर की परिस्थितियों के विषय में किया विशेष चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed