9 Mar 2026, Mon
Breaking

BREAKING : MOBILE दुकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, तीन लोगों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी 8 जुलाई 2021

मगरलोड -पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाने, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सख्त निर्देश दिया गया है। थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चर्रा निवासी अनूप चंद देवांगन ने दिनांक 25/03/2021थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराया था,कि दिनांक 24/25 के दरमियानी रात्रि उसकी ग्राम मेघा स्थित सुरेश मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान अंदर घुसकर एक लावा कंपनी का मोबाइल, 8 नग रिपेयरिंग हेतु आए मोबाइल व गल्ले में रखे नकदी रकम ₹4000/- एवं समूह का ₹27300/- जुमला कीमती ₹36100/- को चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए समान की पता तलास की जा रही थी। साथ ही साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर विश्लेषण किया गया। उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना पर तीनों नाबालिक बालकों को उनके परिजनों के समक्ष पूछताछ किया गया। नाबालिक बालकों द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए चुराए गए मोबाइल एवं नकदी रकम को आपस में बंटवारा करना बताया तथा बंटवारे में मिले पैसे खाने पीने में खर्च हो जाना बताकर चुराये गये मोबाइल को बिक्री करने के उद्देश्य से अपने पास छुपाकर रखना स्वीकार किया तथा अपने अपने घर से निकालकर पेश करने पर 5 नग टच स्क्रीन मोबाइल गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त आरी-पत्ती, ब्लेड व साइकिल भी जप्त किया गया है। तीनों अपचारी बालकों के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर किशोर न्याय विधि के अनुरूप वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तीनों अपचारी बालकों को ज्युडिशिल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।मगरलोड थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक पवन चंद्राकर एवं आरक्षक गजानंद साहू द्वारा चोरी गए मोबाइल अपचारी बालको से बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण...DEPUTY CM ARUN SAO रहेंगे मुंगेली जिले के दौरे पर...श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन लेंगे श्रम विभाग की समीक्षा बैठक...कई जिलों में भारी बारिश की संभावना...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed