ब्रेकिंग : DEO के बड़े पैमाने पर तबादले, स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं, करमन खटकर होंगे जिला गरियाबंद के DEO , देखें सूची

Education Exclusive छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 जुलाई 2021

राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 10 उप संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं की गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार डाईट खैरागढ़ जिला राजनांदगांव के उप संचालक सत्यनारायण पण्डा को जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा सतीश पाण्डे को जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली, जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली गोवर्धन भारद्वाज को जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा के.एल. महिलांगे को उप संचालक संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय लोक शिक्षा अंबिकापुर, जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर राकेश पाण्डेय को जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा के.एस. तोमर को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, समग्र शिक्षा राज्य परियोजना अधिकारी रायपुर के उप संचालक, दिनेश कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा, उप संचालक संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षा बिलासपुर रामानंद हीराधर को समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद भोपाल ताण्डे को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर और एससीईआरटी रायपुर के उप संचालक करमन खटकर को जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

 

 

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय में स्ट्रेस बस्टर इवनिंग जैमिंग सत्र का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता