7 Mar 2026, Sat

ऐतिहासिक जीत : भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर चटाई इंग्लैंड को धूल, 151 रन से मैच के साथ जीता दिल

प्रमोद मिश्रा

खेल डेस्क, 16 अगस्त 2021

भारतीय टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड को 151 से धूल चटा दी । इस मैच में भारत एक समय ऐसी परिस्थिति में था कि लग रहा था कि भारत यह मैच हार जाएगा, लेकिन बुमराह और शमी के पारी ने भारतीय टीम को मैच में वापसी दिलाई और इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा ।

जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 120 रन पर ऑल आउट हो गई । भारतीय बॉलरों में मोहम्मद सिराज ने 4, बुमराह ने 3,इशांत ने 2 और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया ।आपको बताते चलें कि पहला मैच  में नार्टिंघम में बारिश की वजह से ड्रा हो गया था और भारत इस मैच में भी जीतने की स्थिति में था ।

Share
पढ़ें   भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए CM, CM की घोषणा - 'समागम स्थल पर भव्य मंच निर्माण और मैदान के समतलीकरण तथा गांव में सतनाम भवन की का होगा निर्माण, गुरुदर्शन मेला के लिए प्रति वर्ष दिए जाएंगे 10 लाख रुपए

 

 

 

 

 

You Missed