8 Mar 2026, Sun
Breaking

वनविभाग की कार्यवाही : सर्च वारंट लेकर इस गाँव के एक मकान में छापा मारने पहुंची वनविभाग के टीम, उनके कब्जे से बरामद किया गया बेशकीमती चिरान लकड़ी

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 20 जुलाई 2021

वन विभाग द्वारा सर्च वारंट लेकर तंवरबाहरा में छापामार करवाई कर बेशकिमती लकड़ी सहित लकड़ी चीरने में काम आने वाली आरा व बढ़ाई का समान जप्त किया हैं । मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी गरियाबद के मार्गदर्शन में वन परीक्षेत्र के तंवरबाहरा मैं उप वन मंडल अधिकारी मनोज चंद्राकर के द्वारा सर्च वारंट जारी कर एक मकान पर छापामार कार्यवाही किया गया। यह कार्यवाही अवैध कटाई रोकने के अभियान के अंतर्गत किया गया हैं।

वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तंवरबाहरा में शीतल ध्रुव के मकान पर छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें साल, बीजा, सागौन प्रजाति के लकड़ी जप्त किया गया एवं लकड़ी चीरने का आरी, बढ़ई समान जप्त किया गया। जिसका अनुमानित कीमत 25000 बताया गया हैं। उक्त कार्रवाई में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एस एन वर्मा, गरियाबंद सहायक परिक्षेत्र अधिकारी लोकेश चौहान बारूका ,वनरक्षक दाऊलाल माणडाले, टेमन प्रसाद दुबे, देवशरण कश्यप ,जानकी ध्रुव ,इंदुमती चौहान शामिल थे।

Share
पढ़ें   जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजित जोगी के निर्देशन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए पार्षद द्वारा 1 लाख रुपये की सहायता राशि

 

 

 

 

 

You Missed