11 Mar 2026, Wed
Breaking

CM का इस्तीफा : कर्नाटक CM बी एस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफ़ा, येदियुरप्पा बोले :”हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूँ”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 जुलाई 2021

आखिरकार हुआ वहीं जिसका अंदाज लगाया जा रहा था, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा – मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं दोपहर को राज्यपाल से मुलाकात करूंगा। बता दें कि आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है. अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस. येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है. हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए. येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं. कर्नाटक की सियासत को लेकर लंबे वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हाल ही में बीएस. येदियुरप्पा ने नई दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. तभी ये बात कही जा रही थी कि अब येदियुरप्पा अपना पद छोड़ सकते हैं ।

 

Share
पढ़ें   शिखर सम्मेलन : हमारी सरकार ने प्रस्तुत की छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर- मुख्यमंत्री बघेल 

 

 

 

 

 

You Missed