7 Mar 2026, Sat

धरना प्रदर्शन : अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे सर्व हिन्दू समाज..बोले : “भगवान श्री कृष्ण ने 5 गांव मांगे थे, हम देश हित में पांच कानून मांग रहे हैं”

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी/मगरलोड 9 अगस्त 2021

मगरलोड ब्लाक मुख्यालय में सर्व हिन्दू समाज अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे,धरने पर बैठे सर्व हिन्दू समाज के लोगो का कहना है की, देश मे जब तक 222 अंग्रेजी कानून खत्म नही होगे तब तक जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद अलगाववाद कट्टरवाद मजहबी उन्माद माओवाद नक्सलवाद तुष्टीकरण और राजनीति का अपराधीकरण कम नहीं होगा।

 


देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने वाली है लेकिन अब भी अंग्रेजों के जमाने के 222 कानून भारत में लागू है इन कानूनों को खत्म करने के मकसद से एक अभियान शुरु किया जा रहा है जिसका नाम भारत जोड़ो आंदोलन रखा गया है। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ यानी 8 अगस्त से शुरू किया गया 222 अंग्रेजी कानूनों को खत्म करने आंदोलन किया जा रहा है।
इस आंदोलन में मुख्य रूप से पुजारी गायत्री मंदिर,विजय यदु,हेमन्त सिन्हा नोटरी अधिवक्ता,राधेलाल,टिकम साहू,नरेश अग्रवाल,दुर्गा साहू,सत्रुघ्न साहू,धर्म जागरण मंच से मुख्य वक्ता भूपेंद्र सोनी,भवानी यादव, एवन साहू,जीवराखन,हिरजंय साहू,घनस्याम साहू,असकुमार,नेमचंद,हिरवानी,एवं सर्व हिन्दू संगठन धर्मसेना,विश्वहिंदू परिषद,एवं धर्म जागरण बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: एसआई सहित अन्य पदों पर हो रही भर्तियों में गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिकाएं खारिज, सरकार को राहत, भर्ती का रास्ता साफ

 

 

 

 

 

You Missed