12 Mar 2026, Thu
Breaking

स्वतंत्रता दिवस : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने अपने प्रभार जिले में फहराया तिरंगा, कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित

भूपेश टांडिया

कबीरधाम/रायपुर 15 अगस्त 2021 

आज 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव नये प्रभार जिला कबीरधाम स्थित आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुँचे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राष्ट्र ध्वज फहराकर तिरंगे को सलाम किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया, उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश के अनुरूप शासन की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख भी किया।

इसके उपरांत प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव ने श्वेत कबूतरों को उड़ाकर शांति व सद्भाव का सन्देश दिया एवं कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा देने वाले जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों-संस्थाओं समेत अन्यजनों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने उनके कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगों को कोरोना काल में सतर्क रहने एवं कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का संदेश भी दिया।

Share
पढ़ें   विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को जन-जन की सहभागिता से करेंगे साकार : स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान — रजत महोत्सव की शुरुआत, रायपुर में जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, ग्रामीण बस सेवा और नगरोत्थान योजना का शुभारंभ

 

 

 

 

 

You Missed