10 May 2025, Sat
Breaking

भाजपिवमो बैठक : CM भूपेश बघेल के ऊपर जमकर बरसे जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, ‘दमन की राजनीति करने वालों को रहने को कहा है सावधान’

गिरीश शर्मा
खैरागढ़ राजनांदगांव 18 अगस्त 2021

 

 

नगर के राजपूत भवन में भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित हुई जिसमें खैरागढ़ शहर एवं ग्रामीण मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई उक्त बैठक में राजनांदगाव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

 

बैठक की शुरूआत सर्वप्रथम पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुरूआत हुई ततपश्चात बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी टीम को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सहित राजनादगाव जिला एक सँस्कारिक जिला है एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के 15 वर्षो के कार्यकाल में किसानों के साथ सिर्फ न्याय ही हुआ है विक्रांत सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेकर कहा कि गंगाजल की झूठी कसम खाकर सत्ता में आते ही किसानों के साथ यह कांग्रेस सरकार केवल अन्याय ही कर रही है और राजनांदगाव जिले के एक कथित कांग्रेसी नेता के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के उपर अभद्रता पूर्वक बात करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है जैसे निर्वाचित अफगानिस्तान की सरकार को आतंकी तालिबानियों ने जबरदस्ती सरकार से बाहर कर दिया उसी तरह राजनांदगाव कोऑपरेटिव बैंक के निर्वाचित अध्यक्ष को सत्ता का दुरूपयोग करके पद से हटाकर सीएम के करीबी नेता ने बैंक के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया जो लोकतंत्र का अपमान है जो आज तक एक पंच का भी चुनाव नही जीत पाया है तथा अभी तक उसकी कोई स्वयं की उपलब्धि नही है।

पढ़ें   आज रायगढ़ और बिलासपुर जाएंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव: रायगढ़ कार्यकर्ताओं संग मंथन, बिलासपुर में करेंगे रोड शो, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

 

उसे खैरागढ़ में आकर अमर्यादित बयान देना ओछी राजनीती करने की पहचान है तथा पहले स्वयं अपने पार्टी के तरफ झांककर उन्हें देखना चाहिए कि जिस कार्यक्रम में उनके पार्टी के स्थानीय नेता भी उनके साथ मंच साझा करने नही पहुचे वही जुलूस की शक्ल देने पूरी ताकत लगाई गई पर गिने चुने लोग ही उस कार्यक्रम में पहुचे आम लोग माला पहनाने से कतराते रहे उन्हें आत्म चिंतन करना चाहिए, सिंह ने दमन की राजनीति करने वालो को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राजनांदगाव को कभी भी अफगानिस्तान नही बनने दिया जाएगा इनकी सत्ता सिर्फ दो साल ही बची है उसके बाद राजनादगाव जिले की जनता इन्हे करारा जवाब अवश्य देगी सिंह ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के उपर यदि कभी भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग होता है तो भाजपा इसे कभी भी बर्दास्त नही करेगी। साथ ही उन्होंने नाम ना लेते हुए कांग्रेसी हवाबाज नेता को ये बाते कही की उन्हें ये नही भूलना चाहिए कि समय बदलते देर नही लगती है। आज तुम हो कल हम फिर होंगें… बैठक को अन्य वक्ताओ ने भी संबोधित किया इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अनुराग चौरसिया, दिलीप साहू उपाध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल, विनय सिन्हा, खैरागढ़ शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास, ग्रामीण अध्यक्ष गणेश वर्मा, ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष नूनकरण साहू ,शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौर्यादित्य सिंह,चन्द्रशेखर यादव, कमलेश कोठले रामाधार रजक,आलोक श्रीवास, कमलेश सिन्हा, देवकुमार सेन, रोहित वर्मा ,हरप्रसाद वर्मा, डॉ चंदू वर्मा, रुपेन्द्र रजक, कमलेश सिन्हा ,रामकुमार वर्मा ,निकेश सिंह, प्रणेश वैष्णव, वैभव यदु, महेश गिरी, विनय देवांगन, दिनेश गुप्ता, आयष सिंह, केशव चन्देल, रूपेंद्र रजक, राजू गुनी,सीताराम सिन्हा, अवध वर्मा, मक्रध्वज वर्मा, कीर्ति वर्मा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

 

 

 

 

 

You Missed