10 Mar 2026, Tue
Breaking

बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश और टीएस से राहुल गांधी कल करेंगे मुलाकात! सीनियर नेताओं के साथ होगी दोनों नेताओं की राहुल, सोनिया से मुलाकात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 अगस्त 2021

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कल दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के तरफ से दोनों को संदेश आया है कि कल राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव को मुलाकात के लिए बुलाया है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान केसी वेणुगोपाल,पवन बंसल और प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया साथ रहेंगे ।

आपको बताते चलें कि सूत्र बता रहे हैं कल कल राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी से भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी एस की मुलाकात हो सकती है।  ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद कोई बड़ा निर्णय कांग्रेस हाईकमान ले सकती है ।

Share
पढ़ें   अयोध्या में श्री राम मंदिर :15 जनवरी से 27 फ़रवरी तक चलेगा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान, जनसंपर्क अभियान में जुटेंगे लाखों कार्यकर्ता

 

 

 

 

 

You Missed