12 Mar 2026, Thu
Breaking

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से की मलाक़त… कोविड रिलीफ फण्ड के तहत दिए गए इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित

भूपेश टांडिया

रायपुर 03 सितम्बर 2021 

आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के सिविल लाइन स्थित निवास स्थान पर कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की, इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में सीआईआई के कोविड रिलीफ एंड रिस्पांस इनीशिएटिव के तहत 25 टाइप डी ऑक्सीजन सिलेंडर (फ्लो मीटर और ओ2 मास्क समेत), 05 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (10 लीटर क्षमता), 25 पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किये। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कोरोनावायरस मन की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के इस महत्वपूर्ण योगदान के धन्यवाद व्यक्त किया एवं उनके द्वारा प्रदान किये गए चिकित्सकीय उपकरणों से लोगों के लाभान्वित होने की बात कहते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Share
पढ़ें   IEEE कलिंगा विश्वविद्यालय छात्र शाखा ने संचार और कंप्यूटिंग - 2023 पर अंतर्राष्ट्रीय IEEE विश्व सम्मेलन का किया आयोजन

 

 

 

 

 

You Missed