11 Mar 2026, Wed
Breaking

PUNJAB POLITICS BREAKING : पंजाब में आखिर कौन बनेगा CM ? अम्बिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से किया इनकार.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

मीडिया24 न्यूज़ डेस्क

19 सितंबर 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी में पंजाब में नेतृत्व के चयन को लेकर स्थिति उलझती जा रही है। गांधी परिवार की करीबी मानी जाने वाली अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि वह पंजाब की राजनीति में नहीं जाना चाहती हैं। वहीं, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव परगट सिंह ने कहा है कि आज कांग्रेस विधायक (सीएलपी) की कोई बैठक नहीं होगी।

इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सीएलपी की बैठक में पंजाब के नए मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी। हालांकि परगट सिंह ने कहा है, ‘यह सब कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है। यह आलाकमान का विशेषाधिकार है। सीएलपी की बैठक कल हुई थी और इसे जनादेश दिया गया है। सीएलपी की एक और बैठक की कोई जरूरत नहीं है।

Share
पढ़ें   अमित शाह का नारायणपुर दौरा अचानक रद्द : अब रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से करेंगे मुलाकात, नक्सल मोर्चे पर रणनीति की होगी समीक्षा

 

 

 

 

 

You Missed