11 Mar 2026, Wed
Breaking

PUNJAB POLITICAL BREAKING : कांग्रेस ने किया ऐलान.. कैप्टन के बाद ‘सिंह’ बने पंजाब के CM…

भूपेश टांडिया

मीडिया24 न्यूज़ डेस्क

चंडीगढ़ : कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इस्‍तीफा देने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में दलित कार्ड चलाया है। दलित नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी को नया सीएम बनाने का ऐलान किया गया है। चन्‍नी पंजाब के पहले सिख दलित मुख्‍यमंत्री बनेंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाने की जानकारी दी। इससे पहले रविवार दिन भर पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को नया सीएम बनाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस नेतृत्‍व ने सभी चर्चाओं पर ब्रेक लगाते हुए चरणजीत सिंह चन्‍नी के नाम की घोषणा कर दी। चन्‍नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक चरणजी‍त सिह चन्‍नी पंजाब सरकार में तकनीकी मंत्री रह चुके हैं। रामदसिया सिख समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले चन्‍नी वर्ष 2017 में 47 साल की उम्र में कैप्‍टन अम‍रिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। वह पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस), माना का हुआ एमओयू, विद्यार्थियों को रोजगार में मिलेगा सहयोग

 

 

 

 

 

You Missed