12 Mar 2026, Thu
Breaking

VIDEO अतिक्रमण पर हिंसक झड़प : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ गाँव वालों की झड़प, फायरिंग से 2 की मौत, शव पर बरसती रहीं पुलिस की लाठियां

नेशनल डेस्क

असम, 23 सितंबर 2021

असम से एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस एक व्यक्ति के शव पर डंडे बरसा रहीं है । आपको बताते चले कि असम के दरांग जिले में गुरुवार को कब्जा हटाने गई पुलिस की अतिक्रमणकारियों से झड़प हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिपाहझार में हुई इस झड़प में 2 लोगों की मौत हुई है। कई घायल भी हैं। इस झड़प के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें भारी संख्या में पुलिसवाले मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक पहले लोगों ने पथराव शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती। कुछ पुलिसकर्मी गोलियां चलाते भी नजर आ रहे हैं। एक शख्स लाठी लेकर पुलिसकर्मियों की ओर से बढ़ता है। इसके बाद कई पुलिसकर्मी उस पर टूट पड़ते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में, उसके भी 9 जवान घायल हुए हैं।

दरांग जिले के एसपी सुशांत बिस्वा सरमा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया था। इसमें 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना में दो ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। बताया जा रहा है कि एसपी सुशांत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सगे भाई हैं।

शव पर पुलिस ने लाठी बरसाई, फोटोग्राफर ने पैरों से रौंदा

घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मर चुके एक ग्रामीण पर पुलिसकर्मी लगातार डंडा बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं, पुलिस के साथ मौजूद एक ऑफिशियल फोटोग्राफर भी शव पर कभी घुटने के बल तो कभी कूदकर-कूदकर दोनों पैरों से शव की छाती और चेहरे पर हमला कर रहा है।

पढ़ें   युवाओं को दे रहा MEDIA24 मंच : MEDIA24 न्यूज़ छात्र-छात्राओं के लिए कराने जा रहा आयोजन, प्रतिभावान युवा खोज के लिए निःशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन, पढ़ें कैसे आप जीत पाएंगे ढेरों इनाम?

देखें वीडियो

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को जांच का जिम्मा

देर शाम राज्य सरकार ने घटना की जांच गुवाहाटी हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाने की घोषणा की है। पूरे मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने हिंसा के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने घटना को पूरी तरह प्रायोजित बताया है। राहुल ने लिखा, ‘असम राज्य प्रायोजित आग में जल रहा है। मैं असम में अपने भाई-बहनों के साथ खड़ा हूं। भारत का कोई भी बच्चा इसके लायक नहीं है।’

 

अतिक्रमणकारियों पर सरकार का चलेगा बुलडोजर

असम सरकार अवैध जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर नई सरकार बनने के बाद यानी जून से ही अभियान छेड़े हुए है। 20 सितंबर को इसी के तहत दरांग जिले के सिपाझार में प्रशासन ने लगभग 4,500 बीघा जमीन से कब्जा हटाने का दावा किया है। यहां 800 परिवारों ने अवैध कब्जा जमा रखा था।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed