10 Mar 2026, Tue
Breaking

CRIME BREAKING सूरजपुर : पुलिसकर्मियों को मिली बड़ी सफलता…21 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

सूरजपुर/रायपुर, 23 सितंबर 2021

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़े समेत से जानकारी मिल रही थी कि अवैध रूप से गांजे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लगातार पुलिस छानबीन में लगी हुयी थी।

 

पुलिस के मुताबिक अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कडे़ निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी। इसी बीच गुरूवार, 23 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि तिवरागुड़ी निवासी बृजेन्द्र साहू अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है और बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई। मौके पर पुलिस ने दबिश देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ग्राम तिवरागुड़ी, थाना रामानुजनगर निवासी बृजेन्द्र साहू पिता सोनसाय के घर पहुंची और विधिवत दबिश देकर घर में छुपाकर रखे 21 किलो मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रूपये बताई जा रही है को जब्त करते हुए धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया।

Share
पढ़ें   आज की सभी बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम बगिया को देंगे सौगात...DCM अरुण साव लोरमी विधानसभा के लोगों से करेंगे भेंट - मुलाकात...मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हिन्दू संगम कार्यक्रम में होंगे शामिल...हिंदू सम्मेलन में आज जुटेंगे वैद्य...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed