8 Mar 2026, Sun

CG राजधानी ब्रेकिंग : दो बिजली कर्मचारी आये करेंट की चपेट में, 1 बिजली कर्मचारी की मौके पर ही मौत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 सितंबर 2021

राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पास बिजली सब स्टेशन में काम कर रहे दो कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए । करंट की चपेट में आने से कवर्धा निवासी श्री राम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा कर्मचारी आरंग निवासी अमित साहू गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है । जिसमें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर पहुंचकर टिकरापारा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे के आसपास सब स्टेशन में मेंटनेंस का कार्य चल रहा था, जिसमें 6 कर्मचारी काम कर रहे थे । 2 कर्मचारी श्रीराम पटेल और अमित साहू खम्बे पर चढ़े थे उसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए ।

Share
पढ़ें   तंग आकर आशिक और पूर्व पति ने महिला को मार डाला..फिर ‘दृश्यम’ फ़िल्म देखकर शव और स्कूटी को ठिकाने लगाने का सीखा आईडिया

 

 

 

 

 

You Missed