7 Mar 2026, Sat

CG प्रमोशन ब्रेकिंग : 87 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन का तोहफा, दिपावली से पहले नायब तहसीलदारों को मिली सौगात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 सितंबर 2021

राज्य प्रशासनिक सेवा के 87 नायब तहसीलदारों को प्रमोशन की सौगात मिली है । दरअसल राज्य शासन ने एक साथ दो सूची जारी करते हुए कुल 87 नायब तहसीदारों को तहसीलदार पद पर प्रमोशन दिया है। बताते चलें कि प्रमोशन सूची का नायब तहसीलदारों को लम्बे समय से इंतजार था।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक साथ 87 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद का तोहफा दिया है। सूची जारी होने के बाद नायब तहसीलदारों में दीवाली के पहले दीवाली का तोहफा मिला है।

मंत्रालय से दो प्रकार की सूची जारी हुआ है। एक सूची में कुल 82 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का सीएम ने तोहफा दिया है। दूसरी सूची में पूर्व में लंबित चेहरों को प्रमोशन दिया है। कुल मिलाकर 87 लोगों को एक साथ प्रमोशन दिया गया है।

Share
पढ़ें   CG में दो चरणों में मतदान : 7 को 20 विधानसभा सीटों पर, तो 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान, देखें कब किस विधानसभा में डाले जाएंगे वोट?