8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM बघेल और मंत्री टी एस सिंह देव दिखे साथ- साथ : स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी से भेंट करने पहुंचे CM बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव…प्रदेश वासियों की मंगल कामना के लिए मांगा आशीर्वाद.. देखिये तस्वीर

भूपेश टांडिया

रायपुर 26 सितंबर 2021 

 

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर श्री ऋगवैदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरीपीठ के वर्तमान 145वें श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज के पदार्पण पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने उनसे भेंट कर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्वामी निश्चलानंद जी से छत्तीसगढ़वासियों के लिए मंगलकामना करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया, इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अपने निवास स्थान के निकट सिविल लाइंस में स्थित काली मंदिर जाकर माता काली की आरती में सहभागिता की व शिवलिंग का जलाभिषेक किया, इस अवसर पर उन्होंने हवन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।।

Share
पढ़ें   विधायक संदीप साहू ने कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था को लेकर लगाई कड़ी फटकार

 

 

 

 

 

You Missed