11 Mar 2026, Wed
Breaking

गृहमंत्री का तोहफा : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया अधिकारियों को तोहफा…18 वर्षों बाद मिली नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों को पदोन्नति

भूपेश टांडिया

रायपुर, 1 अक्टूबर 2021

 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ (होमगार्ड) के अधिकारी को 18 वर्ष बाद पदोन्नति मिली है। पदोन्नत अधिकारी सुरेश ठाकुर को अतिरिक्त प्रधान सेनानी के पद पर पदोन्नत करते हुए संचालक अग्निशमन एवं एस.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केंद्र परसदा में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
मंत्री ताम्रध्वज साहू की इस पहल के लिए सुरेश कुमार ठाकुर सहित छत्तीसगढ़ नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ राजपत्रित अधिकारी संघ अधिकारियों ने आज यहां गृह मंत्री से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share
पढ़ें   श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल की तीन सूत्रीय मांगो पर विस्तृत चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed