8 Mar 2026, Sun
Breaking

नहीं रहे ‘रावण’ : TV जगत में रावण के नाम पर मशहूर हुए ‘अरविंद त्रिवेदी’ का हुआ निधन..आज होगा मुम्बई में उनका अंतिम संस्कार

भूपेश टांडिया

मीडिया24 न्यूज़ 6 अक्टूबर 

 

टीवी (TV) जगत के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण (Ravan) का किरदार निभा चुके अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया है। अभिनेता की मौत की खबर की पुष्टि कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है। कौस्तुभ त्रिवेदी ने कहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे चाचा जी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते 3 साल से उनकी तबीयत कुछ अधिक खराब रहने लगी थी। जिस कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। भतीजे ने यह भी बताया कि एक महीने पहले ही वे अस्पताल से घर लौटे थे। बीती रात चाचा जी को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में होगा। बता दें कि ‘रामायण’ में शानदार अभियन करने वाले अरविंद त्रिवेदी के कई और किरदारों को भी खूब सराहा गया। टीवी धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल’ में भी अरविंद त्रिवेदी ने काम किया था। यह शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाया रहा था। अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की थी।

Share
पढ़ें   Railway Gives Navratri Relief: यात्रियों के लिए नवरात्र में राहत, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का 9 दिन का स्टापेज, मेमू ट्रेनें बढ़ाई और स्पेशल सेवा शुरू

 

 

 

 

 

You Missed