7 Mar 2026, Sat
Breaking

RAIPUR BREAKING : खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा महोत्सव समिति के सदस्यों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन… भूपेश बघेल मुर्दाबाद के लगाए जा रहे हैं नारे.. देखिये वीडियो

भूपेश टांडिया

रायपुर 11 अक्टूबर 2021

 

खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति पिछले 73 सालों से लगातार बीटीआइ मैदान शंकर नगर में दशहरा महोत्सव मनाती आ रही है। मगर, पिछले दो साल से दशहरा महोत्सव के आयोजन में विवाद पैदा करने के विरोध में दशहरा समिति और नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड 31 के रहवासियों ने सोमवार 11 अक्टूबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे अशोका टावर चौक शंकर नगर में किया जा रहा है।

दशहरा समिति और वार्ड के रहवासियों ने बताया कि खम्हारडीह बस्ती द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में रायपुर जिले और आसपास के हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। आरोप है कि पिछले दो साल से कांग्रेसी नेता राकेश धोतरे के दबाव में शासन-प्रशासन दशहरा महोत्सव में विवाद पैदा कर धार्मिक आस्था को आहत करने की कोशिश कर रहा है।

समिति को नियम शर्तों की सहमति के बाद भी दशहरा महोत्सव मनाने की अनुमति नहीं दी जा रहा है। इसके विरोध में सोमवार को दोपहर 12 बजे अशोका टावर चौक शंकर नगर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में धार्मिक हिंदू संगठन, समिति, विभिन्न समाज, सभी मोर्चा दल और पार्षदों से शामिल होने की अपील की गई है।

 

Share
पढ़ें   मोदी की गारंटी पर एक और मुहर: छत्तीसगढ़ की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल से खुलेगा 'अटल डिजिटल सुविधा केंद्र', नगद भुगतान से लेकर पेंशन और रेलवे टिकट तक, अब गांव में ही मिलेंगी हर सुविधा

 

 

 

 

 

You Missed