8 Mar 2026, Sun

माँ महामाया दर्शन : अष्टमी के मौके पर Cm भूपेश बघेल ने किया रतनपुर में माँ महामाया माता का दर्शन…पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए किया कामना

भूपेश टांडिया

रायपुर, 13 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी को बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने वहां मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, आशीष सिंह ठाकुर, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी दीपक कुमार झा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   मामले का पटाक्षेप : पुरगांव निवासी सुजीत जायसवाल और साथी पर लगाये आरोपों को प्रार्थीयों ने नकारा, प्रार्थी बोले : "दूसरे के बहकावे में आ गए थे, वापस लेते हैं अपनी अर्जी"

 

 

 

 

 

You Missed